प्रबंध निदेशक ने परखी पेयजल योजनाओं की हकीकत
बाराबंकी, सितम्बर 14 -- बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार ने सोमवार को हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत नानमऊ व भगवानपुर पहुंचे। यहां पर पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल योजनाओं के संचालन, कार्यों की गुणवत्ता एवं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल सुविधा की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। प्रबंध निदेशक ने जलकल परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता को परखा तथा योजना से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने गांव में भ्रमण कर ग्रामवासियों से सीधे संवाद किया और पेयजल आपूर्ति से संबंधित उनकी जानकारी एवं अनुभव जाने। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक योगेश कुमार ने ग्रामीणों को आपूर्ति किए जा रहे पानी को पीकर उसकी गुणवत्ता भी परखी। संबंधित अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.