लातेहार, मार्च 28 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाना चकला स्थित वर्षों से बंद पड़े अभिजीत पावर प्लांट को लेकर चल रहा मेन पावर कर्मियों और रैयतों का आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया। ओएएसपीएल प्रबंधन और आंदोलनरत पक्षों के बीच लिखित समझौता होने के बाद यह निर्णय लिया गया। प्रबंधन ने एनसीएलटी के सभी नियमों और प्रावधानों का पालन करने तथा मेन पावर कर्मियों की नौकरी बहाल करने पर सहमति जताई है। समझौते के तहत 123 कर्मियों को तत्काल कार्य पर रखने की घोषणा की गई है, जबकि शेष कर्मियों को अप्रैल और मई माह में चरणबद्ध तरीके से नियुक्त करने का आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा प्रभावित 218 लोगों को योग्यता और आवश्यकता के अनुसार रोजगार देने का भी भरोसा दिया गया। प्रबंधन ने कर्मियों से धैर्य बनाए रखने और कंपनी के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की है। गौरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.