धनबाद, मार्च 10 -- मृत बीसीसीएलकर्मी की विवाहित पुत्री को नियोजन देने पर प्रबंधन द्वारा आनाकानी किये जाने पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के वरीय नेता जे के झा के द्वारा कतरास क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में मंगलवार से धरना देने की घोषणा के बाद सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में जीएम के साथ यूनियन प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। वार्ता में जीएम सुधाकर प्रसाद ने यूनियन प्रतिनिधियों को इस समस्या से वरीय अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। बता दें कि कतरास क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत कोलकर्मी रामबलि तुरी की मौत 11 जून 2023 को हो गया था। इसके बाद उसकी विवाहित पुत्री बबिता देवी को नियोजन देने की बात को लेकर प्रबंधन ने जांच के बाद नियोजन देने का आश्वासन दिया था। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे नियोजन प्राप्त नहीं हुआ था। वार्ता में ए...