फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-88 स्थित सैनिक विहार सोसाइटी के निवासियों ने सहकारिता विभाग के सहायक रजिस्ट्रार परवीन कादयान की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। निवासियों का आरोप है कि जिन पर सोसाइटी के नियमों की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है, वही अधिकारी समस्याओं के समाधान के बजाय अनदेखी कर रहे हैं। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि लंबे समय से सोसाइटी में प्रबंधन समिति के चुनाव नहीं कराए गए हैं। नियमों के अनुसार सोसाइटी का संचालन निवासियों द्वारा चुनी गई समिति के माध्यम से होना चाहिए, लेकिन निवासियों का आरोप है कि चुनाव कराने के बजाय सात सदस्यों की एक समिति नामित कर दी गई। निवासियों के अनुसार इस समिति के गठन को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन सोसायटी के अधिकांश लोगों को यह तक जानकारी नहीं है क...