प्रबंधन ने अंगारपथरा में अवैध खनन स्थल की डोजरिंग कराई
धनबाद, मई 25 -- अंगारपथरा कांटा पहाड़ी कॉलोनी व सड़क पर बीते गुरुवार की रात पड़ी दरार का दायरा बढ़ने लगा है। रविवार को कतरास क्षेत्र व एकेडब्लूएमसी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे एरिया सेफ्टी मैनेजर संजय चौधरी ने प्रभावित परिवारों से घर-घर जाकर समस्याओं की जानकारी ली और शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया। प्रबंधन की टीम ने आस-पास के अवैध खनन स्थल व मुहाने की भराई ओबीआर लाकर डोजर से की। मौके पर अंगारपथरा ओपी पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया था। बता दें कि गुरुवार की देर रात अचानक राजकुमार व राजेश कुम्हार सहित एक अन्य के घर में दरार पड़ गई थी। वहीं सड़क पर दरार पड़ने से लोगों के बीच दहशत फैल गई थी। इसके विरोध में आस-पास के लोगों ने शुक्रवार को कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.