पिथौरागढ़, मई 3 -- पिथौरागढ़। जन शिक्षण संस्थान विण में प्रबंधन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। संस्थान की निदेशक मीनाक्षी त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में संस्थान के विभिन्न विकास कार्यों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों व आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में मौजूद सदस्यों ने अपने विचार साझा करते हुए संस्थान के बेहतर संचालन व गुणवत्ता सुधार का सुझाव दिया। यहां दर्शन सती, मोहन चंद्र पांडे, हेमा कापड़ी, सपना, चांद, कमला आर्या, उमेद राम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...