संतकबीरनगर, मार्च 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के एक माध्यमिक विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर छात्रों से अवैध रूप से 600 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में प्रधानाचार्य के शिकायती पत्र पर धर्मसिंहवा पुलिस ने प्रबंधक, उनके पिता सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।राष्ट्रीय इंटर कालेज बौरब्यास के प्रधानाचार्य अवधराज ने शिकायत में बताया कि विद्यालय के प्रबंधक रवींद्र कुमार पाण्डेय और उनके पिता के साथ वित्त विहीन प्रवक्ता गोरखनाथ राय द्वारा छात्रों से प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर प्रति छात्र 600 रुपये सुविधा शुल्क के रूप में वसूले गए। प्रधानाचार्य का आरोप है कि जब इस अवैध वसूली का विरोध किया गया तो प्रबंधक और अन्य लोगों ने जाति सूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.