देवरिया, जून 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का 15 वां स्थापना दिवस रुद्रपुर रोड स्थित बचपन स्कूल में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता व समाजसेवी अभय नाथ त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि के रूप में फाउन्डेशन के प्रदेश संयोजक रामचन्द्र मिश्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभय नाथ त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। बचपन स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी संगठन का स्थापना दिवस केवल जश्न मनाने का दिन नहीं होता है, बल्कि स्वयं के मूल्यांकन और भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का भी अवसर होता है। यह भी पढ़ें- तीन दिनी अधिवेशन में संगठन का होगा चुनाव संगठन के लिए आवश्यक है कि ऊर्जा व विश्वास को ...