अलीगढ़, सितम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा की बैठक रविवार को एसएसडी इंटर कॉलेज, मलिक चौक में आयोजित हुई। बैठक का आयोजन महासभा के संरक्षक पवन शर्मा द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष योगेश भारद्वाज और महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप ने संगठन की संरचनात्मक व्यवस्था, विस्तार और आगामी कार्ययोजना की जानकारी पदाधिकारियों व विद्यालय प्रबंधकों को दी। बैठक में वित्तविहीन विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। आरटीओ विभाग की ओर से स्कूल वाहनों के संबंध में की जा रही कार्रवाई, एनसीईआरटी पुस्तकों की उपलब्धता, आरटीई के तहत विद्यालयों को मिलने वाली अपर्याप्त प्रतिपूर्ति राशि व विद्यालयों की आर्थिक और प्रशासनिक समस्याओं पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- महासभा चुनाव मैदान में उतारेगी अपना प्रत्याशी प्रबंधकों...