लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक और प्रधानाचार्य के बीच चल रही तनातनी के चलते विद्यालय में अव्यवस्थाएं गहराती जा रही हैं। हालात यह हैं कि छात्रों को न तो शुद्ध पेयजल मिल पा रहा है और न ही समुचित शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। प्रबंधक की ओर से की गई शिकायतों पर डीआईओएस विनोद मिश्रा ने प्रधानाचार्य को पत्र लिखा है।विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वरदीन वर्मा और प्रबंधक विजय कुमार माहेश्वरी ने प्रधानाचार्य बाबूराम सागर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए वर्तमान हालात के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा केंद्र छिनने के पीछे भी प्रधानाचार्य की लापरवाही रही है। उनका कहना है कि विद्यालय की समस्याओं की जानकारी समय से नहीं दी जाती, जिससे समाधान में देरी होती है। प्रबंधक के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.