संतकबीरनगर, मार्च 22 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को डीएवी इंटर कालेज मेंहदावल में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय सिंह ने की, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक में राजकीय इंटर कालेज बौरब्यास के प्रबंधक के विरुद्ध कार्यवाहक प्रधानाचार्य द्वारा एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर व्यापक चर्चा की गई। सभी ने मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।जिलाध्यक्ष जय सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा न्याय और सत्य के पक्ष में खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित प्रबंधक को न्याय नहीं मिला, तो महासभा जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने सभी प्रबंधकों से एकजुट रहकर संगठन को मजबू...