जौनपुर, अप्रैल 15 -- खेतासराय। हिन्दुस्तान ओलंपियाड के प्रतिभागी छात्रों में सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के छात्र उज्जवल अस्थाना ने जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय और प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए बुधवार को छात्र को माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता की सराहना की। कहा कि इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कैप्टन राजेश यादव, एनसीसी अधिकारी विनोद मिश्रा, रेखा यादव, अनुराग यादव, अखिलेश मिश्र समेत सभी शिक्षकों ने छात्र उज्जवल अस्थाना का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दु...