देवरिया, जून 29 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के प्रबंधक के बेटे के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。

घटना का विवरण कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। आरोप है कि विद्यालय का प्रबंधन देख रहे मठिया पठान निवासी सौरभ गुप्ता से उसका परिचय हुआ, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गया। युवती से युवक ने शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ चार वर्षों से शारीरिक संबंध बनाता रहा। परिवार के लोग लंबे समय...