पटना, जुलाई 11 -- तख्तश्री हरिमंदिरजी प्रबंधक कमेटी गुरुनगरी में हमलावर हो रहे निहंग सिखों पर कार्रवाई करेगी। प्रबंधक कमेटी का मानना है कि ऐसी घटनाएं साजिश के तहत कराई जा रही है। कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने कहा कि कि निहंग सिख द्वारा जिस घटना को अंजाम दिया गया है, वह किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है। घटना की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए महासचिव इंद्रजीत सिंह और वरीय उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह से विचार विमर्श कर जल्द ही इस मामले में कठोर कदम उठाये जाएंगे। इधर बिहार सिख फेडरेशन के संस्थापक त्रिलोक सिंह निषाद ने भी पुलिस प्रशासन से घटन की जांच करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...