प्रबंधक एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने अजय परिहार
झांसी, अप्रैल 27 -- झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्त पोषित महाविद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन द्वारा एक होटल में सम्मान समारोह हुआ। इसमें शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं निर्विरोध प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जाने पर अजय परिहार को बधाई दी। समारोह में झांसी, ललितपुर, जालौन, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और बांदा जनपदों से आए महाविद्यालय प्रबंधकों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से अजय सिंह परिहार को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के संचालन, प्रवेश, परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही छात्र संख्या बढ़ाने और संस्थानों के विकास पर विशेष जोर दिया गया।शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.