नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का हिस्सा प्रफुल्ल हिंगे ने सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ कातिलाना गेंदबाज की। उन्होंने अपने पहले आईपीएल मैच में चार ओवर के स्पेल में 34 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को पहले ओवर में पवेलियन भेजा। तीनों का हैदराबाद के मैदान में खाता नहीं खुला। उन्होंने कप्तान रियान पराग (4) का भी शिकार किया। 24 वर्षीय तेज गेंदबाज को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। एसआरएच ने 216/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद 57 रनों से दमदार जीत हासिल की और आरआर का विजय रथ रोका। आरआर 19 ओवर में 159 रनों पर सिमटी।प्रफुल्ल हिंगे ने किए दो बड़े कारनामे प्रफुल्ल हिंगे ने दो बड़े कारनामे अंजाम दिए हैं। वह आईपीएल डेब्यू पर पहले ओव...