उरई, जनवरी 21 -- कालपी। प्रफुल्ल कुमार मिश्रा क्षेत्र के नये पूर्ति निरीक्षक होगे। बुधवार को उन्होंने कामकाज शुरू कर दिया है। दो वर्ष से कालपी तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिम्मेदारी सुशील कुमार के पास थी लेकिन मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी ने उन्हें हटाकर इस क्षेत्र के वितरण व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रफुल्ल कुमार मिश्रा को दी थी। बुधवार को उन्होंने चार्ज लेकर कामकाज शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसका वह विशेष ख्याल रखेगे। साथ ही उन्होंने उचित दर विक्रेताओं को भी सन्देश दिया है कि घटतौली वह किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे इसके लिए वह उचित दर की दुकानो पर आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.