सिमडेगा, जुलाई 7 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कंचन सिंह ने जिलेमें संचालित एसआईआर 2026 अभियान के तहत प्रखंड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र कोलेबिरा, राउमिव नावाटोली, छगरीबांधा गांव तथा आरसी बालक मवि बरवाडीह में बीएलओ एवं शिक्षकों द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्यों का जायजा लिया। मौके पर डीसी ने संबंधित बीएलओ एवं शिक्षकों को प्रपत्रों को पूरी सावधानी एवं त्रुटिरहित ढंग से भरने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर बल दिया तथा कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दि...