उरई, मार्च 14 -- उरई, संवाददाता। जालौन विकासखंड परिसर में प्रधान और लेखाकार के मध्य हुए विवाद के बाद लेखाकार को ब्लॉक से हटाकर जिले से संबद्ध कर दिया गया है। इसके साथ ही सीडीओ ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाकर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को जालौन ब्लॉक परिसर में उस समय हंगामा मच गया। जब भुगतान को लेकर छिरिया सलेमपुर के प्रधान और लेखाकार के बीच जमकर तू तू मैं मैं हुई। प्रधान ने जहां भुगतान कराने के एवज में कमीशन मांगने के आरोप लगाए थे तो लेखाकार ने प्रधान पर अनुचित दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। इस संबंध में बताया गया है कि प्रदेश में जितनी लायबिलिटी है उसके सापेक्ष शासन द्वारा काफी कम धनराशि भुगतान के लिए दी गई है। जिसे सभी जनपदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.