प्रधान से रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप
गोरखपुर, जुलाई 1 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। पाली ब्लॉक के मिनवा ग्राम पंचायत के प्रधान दिनेश जायसवाल ने गांव के एक व्यक्ति पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रधान ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान का आरोप है कि गांव में विकास कार्यों के दौरान आरोपी दो लाख रुपये की रंगदारी मांगता है और शिकायत करने की धमकी देता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 20 जून को कम्पोजिट विद्यालय का साइन बोर्ड तोड़ा गया और विरोध करने पर उनके भतीजे से मारपीट की गई, जिसमें मुकदमा दर्ज है। साथ ही आरोपी पर फर्जी शिकायतों से अधिकारियों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.