प्रधान से मिलकर लौट रहे दलित को पीटा
हमीरपुर, अगस्त 28 -- कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के मनकी कला गांव निवासी दलित गांव के ग्राम प्रधान से मिलकर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में दो लोगों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ हरौलीपुर चौकी में तहरीर दी है। मनकी कला गांव निवासी विनोद शंखवार पुत्र जयराम ने थानेमें तहरीर देकर बताया कि 16 अगस्त को ग्राम प्रधान के घर से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में गांव निवासी युवराज व दिनेश निषाद मिले दोनो ने रास्ता रोककर जाति सूचक गाली देते हुए कहा कि कहां जा रहे हो जब मैने गाली का विरोध किया तो दोनो ने बेरहमी से मारपीट की जिससे मेरे आंख में चोट आई है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देखकर दोनों जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। इसके बाद सुबह जब मैं चौकी हरौलीपुर जा रहा था। तो दोनो न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.