हाजीपुर, जून 2 -- महनार। संवाद सूत्र महनार के राम प्रसाद सिंह महाविद्यालय चकेयाज के प्रधान सहायक अशोक कुमार के आकस्मिक निधन पर कॉलेज में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमित कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अशोक कुमार विगत चार वर्षों से कॉलेज में पदस्थापित थे। इस दौरान अशोक कुमार ने कॉलेज के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसकी जितनी सराहना की जाए, वह कम होगी। इसके पूर्व कई प्रधान लिपिक ने अपनी सेवा दी, उसमे अशोक कुमार की भूमिका हमेशा याद की जाएगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अशोक कुमार उदार हृदय वाले सदा प्रसन्नचित्त रहने वाले थे। लोगों ने कहा कि अशोक के द्वारा कॉलेज भवन निर्माण में उनकी सक्रियता प्रशंसनीय थी। इस मौके पर डॉ अमित कुमार, प्रो टिकू कुमार, राजीव कुमार, सोनल गौरव, नरेन्द्रमोहन प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.