लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की सिर काटकर हत्या करने के एक मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को दोषी करार दिया है। एडीजे मोहम्मदी अनिल कुमार राना ने आरोपी को आजीवन कारावास समेत 61000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। वर्ष 2002 में हुए इस हत्याकाण्ड के तीन आरोपियों की मुकदमे के विचारण के दौरान ही मौत हो चुकी है। एडीजीसी कपिल कटियार ने बताया कि मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौलिया के ग्राम प्रधान श्यामलाल मुरादपुर गांव के रहने वाले लक्ष्मण के साथ 25 अक्टूबर 2002 को मोटरसाइकिल से मोहम्मदी तहसील गये थे। वापस न आने पर श्यामलाल के बेटे कमलेश ने पता लगाना शुरू किया। तब पता चला कि श्याम लाल और लक्ष्मण दोनों सरैया विलियम गांव के रहने वाले श्रीराम व रामकिशुन के साथ देखे गये थे। रामकिशुन से श्यामलाल की रंजिश थी। उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.