कौशाम्बी, फरवरी 26 -- डीजे हटाने को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि हमलावरों ने लाइसेंसी रायफल, मैगजीन, नकदी और सोने की चेन भी छीन ली। घायलों ने थाने जाकर मामले में 12 नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। मरदानपुर गांव निवासी मिथलेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात वह अपने साथी अवधेश कुमार और ग्राम प्रधान सुशील कुमार के साथ पिपरी थाने के मीरपुर गांव में निमंत्रण कार्यक्रम में गए थे। देर रात लौटते समय पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव के पास सड़क पर डीजे वाहन खड़ा मिला। आरोप है कि रास्ता बाधित होने पर डीजे हटाने को कहा गया, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.