जौनपुर, मार्च 18 -- थानागद्दी। केराकत क्षेत्र के ग्राम भड़ेहरी की एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर और गांव के प्रधान पर आरोप लगाते हुए जान का खतरा बतायी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भड़ेहरी निवासी सुमन सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान अजीत सिंह उर्फ मंटू ने उसके पति को उकसाते हुए धमकी दिया है कि वह उसे और उसके बेटे को मरवाकर गायब करा देगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक को पीटा, दो के खिलाफ मुकदमा दर्जजफराबाद। लाइन बाजार क्षेत्र के कलीचाबाद के पास सोमवार की शाम को शहर से घर लौट रहे एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तेजीबाजार थाना क...