बलरामपुर, जून 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। मनरेगा के तहत तालाबों के निर्माण और सौंदर्यीकरण के नाम पर सरकारी धन के कथित बंदरबांट का बड़ा मामला सामने आया है। पचपेड़वा विकासखंड की विशुनपुर टनटनवा ग्राम पंचायत में तीन तालाबों पर 58.34 लाख रुपये से अधिक खर्च दिखाए जाने के बावजूद जांच में कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, जिन तालाबों पर लाखों रुपये खर्च होने का दावा किया गया है, वे उस अवधि में पानी से लबालब भरे हुए थे, जब अभिलेखों में खुदाई व निर्माण कार्य कराया जाना दर्शाया गया है। यह भी पढ़ें- 58.34 लाख के गोलमाल पर विजिलेंस का शिकंजा, प्रधान समेत चार पर केस ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर पानी से भरे ता...