प्रधान समेत चारों भाई भेजे गए जेल
संतकबीरनगर, मई 31 -- संतकबीरनगर,निज संवाददाता। धनघटा क्षेत्र के मड़पौना गांव में शुक्रवार को प्रधान पक्ष के लोगों ने पूर्व प्रधान के घर पर हमला कर दिया। मारपीट में पूर्व प्रधान के परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पीड़ित पूर्व प्रधान कमलचंद का आरोप है कि वर्तमान प्रधान व अन्य लोगों ने घर में घुसकर लोहे के रॉड, डंडों से जानलेवा हमला किया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने वर्तमान प्रधान कुलदीप चौहान और उनके भाई सचिन चौहान, राज चौहान और शत्रुघ्न चौहान समेत आठ के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस ने प्रधान व उनके तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- तीन भाइयों पर जानलेवा हमला, छह नामजद एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश में विवाद हुआ है। प्रधान समेत चारों नामजद आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.