हरदोई, मई 10 -- सांडी, संवाददाता। विकास खंड सांडी की ग्राम पंचायत अंटवा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद खंड विकास अधिकारी ने प्रधान, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। अनियमितता सिद्ध होने पर रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ग्राम अंटवा निवासी छोटे सिंह ने बीडीओ को प्रमाणों सहित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा योजना के तहत पुराने कार्यों को नया दिखाकर फर्जी मस्टररोल तैयार किए गए। मजदूरों की एक ही फोटो बार-बार लगाकर लाखों रुपये का भुगतान निकाल लिया गया। यह भी पढ़ें- मनरेगा में कम काम और अधिक भुगतान करके फंसे प्रधान, टीए और रोजगार सेवक शिकायत के आधार पर बीते 8 अप्रैल को बीडीओ काजल ने जेई करण सिंह और एपीओ सुरेंद्र...