उन्नाव, फरवरी 23 -- उन्नाव। ग्राम पंचायतों में प्रधान, सचिवों की मिलीभगत से एक फर्म को 1.88 करोड़ का भुगतान कर दिया गया। करोड़ों का भुगतान एक ही फर्म को किए जाने पर डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर प्रधान व सचिवों से जवाब तलब किया है। डीपीआरओ ने कहा नियम विरूद्ध भुगतान होने की जानकारी पर नोटिस दी गई। वर्तमान में ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के लिए निर्माण सामग्री निजी फर्मों से ली जाती है। इसके एवज में ऑनलाइन भुगतान किया जाता है। पिछले दिनों ऑनलाइन भुगतान की पंचायतीराज विभाग में समीक्षा हुई तो निजी फर्म जय बुढ़वा बाबा इंटरप्राइजेज हार्डवेयर एंड मशीनरी को 1.88 करोड़ ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई। पता चला कि नवाबगंज की ग्राम पंचायत नानाटीकुर से सबसे ज्यादा छह लाख का भुगतान किया है। इसके अलावा अन्य पंचायतों ने इस फर्म को एक करोड़ 88 ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.