प्रधान संघ ने कार्यकाल बढ़ाए जाने का ज्ञापन सौंपा
अयोध्या, अप्रैल 24 -- पूराबाजार,संवाददाता। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान संघ इकाई पूरा बाजार के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकुर की अगुवाई में ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी पूराबाजार अनुराग सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि मांग पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मांगपत्र में प्रधानों के चुनाव समय से कराने अथवा कार्यकाल मे वृद्धि एवं प्रशासक नियुक्त करने की मांगकी गई है। इस अवसर पर विपिन सिंह, कृष्ण प्रताप अनूपकुमार वर्मा, प्रहलाद वर्मा, अजीत कुमार वर्मा, सुजीत, राम करन यादव सहित दो दर्जन ग्राम प्रधान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- प्रधानों ने की कार्यकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.