औरैया, जनवरी 9 -- फफूंद, संवाददाता। ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत लहोखर में शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। ग्राम प्रधान व अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह भाऊ ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर राहत व खुशी दिखाई दी। इस मौके पर चंद्रभान सिंह भाऊ ने कहा कि सर्दी में असहाय लोगों की मदद करना सामाजिक दायित्व है और जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के लोग व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.