प्रधान संघ अध्यक्ष ने किया पोलियो अभियान का उद्धाटन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 28 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ धाम में पांच दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को बेलखरनाथ धाम प्रधान संघ अध्यक्ष मीनू सिंह ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद तिवारी ने कहा कि घर-घर जाकर टीम टीकाकरण करेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं ताकि देश को पोलियो मुक्त रखा जा सके। इस दौरान अधिवक्ता प्रदीप पांडेय, प्रभाकर सिंह, विपिन सक्सेना, विवेक दुबे, रमेश यादव, अरुण यादव, सरिता सिंह, सुनीता पांडे आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की' यह भी पढ़ें- विकासनगर में नौनिहालों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.