रामपुर, मार्च 26 -- राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने सामग्री मद मनरेगा का भुगतान कराने की मांग की। बाद में ग्राम्य विकास आयुक्त मनरेगा को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा। बुधवार को संगठन की ब्लाक अध्यक्ष रेशु भारती के नेतृत्व में ग्राम प्रधान खण्ड विकास कार्यालय में एकत्र हुए। जहां पर उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में ग्राम्य विकास आयुक्त मनरेगा के नाम ज्ञापन एडीओ पंचायत सलीम हुसैन को सौंपा। जिसमें कहा कि सामग्री मद मनरेगा का भुगतान न होने पर प्रधानों को कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे विकास कार्य रुक गए हैं। उन्होंने ग्राम्य विकास आयुक्त मनरेगा ने मनरेगा का भुगतान कराने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, रियाज अहमद, हरदीप सिंह, गुरपिंदर सिंह, नबी अहमद, दे...