पीलीभीत, जुलाई 10 -- बरखेड़ा। ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री के ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाने के निर्णय को यथावत कायम रखने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि निवर्तमान ग्राम प्रधानों /प्रशासक एवं पंचायत सचिव के संयुक्त डोंगल से पूर्व की भांति धन आहरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ताकि गांव का विकास पर्व की भांति हो सके यह प्रक्रिया शीघ्र लागू हो। गर्मी व बरसात का मौसम है। जनपद में हैंडपंप मरम्मत, गांव तथा स्कूलों में लगे वाटर कूलर की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। बरसात के मौसम में गांव की गलियों नालों तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई व स्वच्छता के लिए निर्देश दिए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...