प्रधान संगठन ने डिप्टी सीएम और पंचायती राज मंत्री का किया सम्मान
लखनऊ, मई 27 -- अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के सरकारी आवास पहुंचकर सम्मानित किया और ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाये जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि गत 18 मई को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ज्ञापन लेकर अस्वस्त किया था कि कार्यकाल बढ़ाया जायेगा। वहीं पंचायत राज मंत्री ने संगठन प्रतिनिधि मंडल को आवास पर ग्राम प्रधानो कार्यकाल बढ़ाये जाने का भरोसा दिया था। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानों को प्रशासक बनाने पर प्रदेश भर से आये ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को माला पहनाकर उनका आभार जताया है। यह भी पढ़ें- प्रशासक बने ग्राम प्रधानों ने योगी सरकार को कहा थैंक यू, कहा-देंगे रिटर्न गिफ्ट; नई मांग भी रखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.