चम्पावत, फरवरी 28 -- चम्पावत में ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का गठन किया गया। जिले के चारों ब्लॉक अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से प्रकाश माहरा को चम्पावत प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष चुना। नवनियुक्त प्रधान ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। चम्पावत में शनिवार को प्रधान संगठन की जिला इकाई का गठन किया गया। कलक्ट्रेट में हुई चुनाव प्रक्रिया में खुतेली के प्रधान और पाटी ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश माहरा को जिलाध्यक्ष चुना गया। बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नाथ ने प्रकाश माहरा के नाम का प्रस्ताव रखा। चम्पावत की ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला ज्याला और लोहाघाट के ब्लॉक अध्यख पवन भट्ट ने अनुमोदन किया। जिलाध्यक्ष प्रकाश माहरा ने कहा कि जल्द जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.