नवादा, जनवरी 15 -- पकरीबरावां, निज संवाददाता पकरीबरावां प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चढिहारी की प्रभारी प्रधान शिक्षिका ने रंगदारी की मांग, मारपीट और जबरन अपहरण का प्रयास के मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रधान शिक्षिका ने आवेदन में बताया कि 13 जनवरी की सुबह करीब 9:30 बजे वह विद्यालय खोलकर कार्यालय में कार्य कर रही थीं। इस दौरान चढ़ियारी निवासी कैलाश चौहान का पुत्र सुबेलाल चौहान उर्फ सूरजभान चौहान कार्यालय में घुस आया और कथित रूप से चावल बेचने का आरोप लगाते हुए 10 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। इंकार करने पर आरोपित आगबबूला हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप लगाया गया है कि आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए बुरी नीयत से प्रभारी प्रधान शिक्षिका को घसीटते हुए कार्यालय से बाहर निकाला। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को भी धमकाकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.