हाजीपुर, मार्च 15 -- बिदुपुर, संवाद सूत्र। बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खजवत्ता कन्या में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गयीं। जब कुछ ग्रामीण विद्यालय में आकर प्रधान शिक्षिका को वापस जाने और स्थानांतरण कराने को लेकर हो-हल्ला करने लगे। हालांकि गांव के कुछ और लोग जुटे सबको शांत कराया और स्कूल में वार्षिक परीक्षा का कार्य सुचारु रूप से चलाया गया। घटना की सूचना प्रभारी बीईओ सह बीपीआरओ निशांत कुमार सिंह को भी दी गयी। स्कूल में विवाद का मूल कारण स्कूल के चहारदीवारी में अचानक क्रैक हो जाना बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 मार्च को प्रधान शिक्षिका अनुपमा सिन्हा वार्षिक परीक्षा हेतु संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय शहदुल्लहपुर धबौली से उतर पुस्तिका उठाव कर विद्यालय आयी तो चहारदीवारी में क्रैक को देखा और तत्काल इस संबंध में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.