मुजफ्फरपुर, मई 19 -- गायघाट, एक संवाददाता। क्षेत्र के प्रधान शिक्षकों (एचटी) ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संघ का गठन किया। इस संबंध में मंगलवार को हुई बैठक के बाद बिहार राज्य प्रधान शिक्षक संघ का गठन किया गया। बैठक में गायघाट प्रखंड कमेटी की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से वीर अभिमन्यु को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। तेरह सदस्यीय कमेटी में प्रेम कुमार सिंह को संरक्षक, अजय चौधरी को वरीय उपाध्यक्ष, सादिया खातून को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार को महासचिव, रेखा कुमारी को सचिव व शंभू कुमार को संयोजक बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...