धनबाद, अप्रैल 22 -- प्रधान शिक्षकों की प्रखंड स्तरीय बैठक मंगलवार को डांगेपाड़ा अपग्रेड हाइस्कूल में हुई। बीपीआरओ राकेश कुमार प्रसाद ने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया। नामंकन अभियान की समीक्षा की गई। बच्चों के नामांकन को ले गांव-मुहल्ले में अभिभावकों के साथ बैठक करने की बातें कही गई। एचएम आदित्य प्रसाद मिर्धा, बीआरपी दिनेश कुमार महतो, स्वपन कुमार महतो आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...