बदायूं, फरवरी 27 -- उघैती, संवाददाता। ग्राम पंचायत लोथर में घूरे के गड्ढों को लेकर प्रधान और ग्रामीणों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी रंजिश का आरोप लगाते हुए गांव के प्रधान और उनके भाई के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के रहने वाले अभिषेक पुत्र सोबरन सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के प्रधान श्रीपाल और उनके भाई पवन सिंह लंबे समय से घूरे के विवाद को लेकर रंजिश मानते हैं और उन्हें अनुसूचित जाति का होने के कारण प्रताड़ित करते रहते हैं। आरोप है कि प्रधान श्रीपाल की शह पर उनके भाई पवन सिंह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी और उसे उनके मोबाइल नंबर पर भेजा। शिकायत करने पर प्रार्थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.