चम्पावत, जुलाई 14 -- जगदीश राय, लोहाघाट। वाराणसी में होने वाले पंच सम्मेलन में कुमाऊं मंडल से 12 सदस्यों का दल रवाना हो गया है। सम्मेलन में हर जिले से दो ग्राम ग्राम प्रधान प्रतिभाग कर रहे हैं। ठांटा के प्रधान मोहित पाठक और नौमाना के प्रधान संजय जोशी ने बताया कि प्रदेश क हर जिले से दो प्रधान सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे हैं। बताया कि सम्मेलन में विकसित भारत जीरामजी योजना समेत तमाम मसलों पर चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...