शामली, मार्च 27 -- शामली। उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार ने शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत शामली रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आरपीएफ थाने, बैरक और स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सबसे पहले आरपीएफ थाने पहुंचे, जहां उन्होंने अभिलेखों और फाइलों के रखरखाव की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैरकों में रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन जरूरी है। इसके उपरांत उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.