बेगुसराय, फरवरी 25 -- बरौनी। प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी हाजीपुर दीपक कुमार झा अपने अधीनस्थ अधिकारियों की टीम के साथ बुधवार को सोनपुर बरौनी रेलखंड का सेफ्टी ऑडिट किया। बरौनी जंक्शन पहुँचने के बाद अधिकारियों की टीम ने सेफ्टी ऑडिट के तहत मेडिकल भान, दुर्घटना सहायता यान, रनिंग रूम,एलसी गेट,पूर्वी व पश्चमी पैनल, क्रॉसिंग प्वाइंट, डीजल लॉबी, ओवरब्रिज आदि का सघन निरीक्षण किया। मौके पर अवर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर सुमन कुमार तांती, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी सोनपुर वीरपाल सिंह, वरीय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन सोनपुर अभिजात कुमार, वरीय मंडल विद्युत अभियंता टीआरडी सुश्री स्मिता नारायण सहित स्थानीय अधिकारी व पर्यवेक्षक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...