संभल, मार्च 12 -- उत्तर रेलवे के परिचालन विभाग की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री चंदौसी रेलवे स्टेशन तथा उत्तर रेलवे के सबसे पुराने और एकमात्र प्रशिक्षण संस्थान क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज में मॉडल रूम संग्रहालय कक्षाओं आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षित साथियों की कक्षाओं में जाकर उन्हें आवश्यक निर्देश व टिप्स दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने चंदौसी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसरों में पौधरोपण ऐसी उपयुक्त स्थानों पर किया जाए जहां उनका संरक्षण और उचित देखभाल सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा उसकी गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.