प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने किया पौधारोपण
कानपुर, जून 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आयकर कर्मचारी महासंघ के प्लेटिनम जुबली वर्ष पर वॉकथॉन और प्लॉटेंशन ड्राइव का आयोजन आयकर कर्मचारी महासंघ, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सर्किल ने किया। संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा आयकर कालोनी राजस्व परिसर में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करन ने सपरिवार पौधारोपण किया। इस मौके पर दोनों संघों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी फलदार उपयोगी पौधों को लगाया। कार्यक्रम में संयुक्त आयकर आयुक्त (प्रशासन) आशीष चंद्र, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, महामंत्री राघवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, संयुक्त सचिव शरद प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आयकर कर्मचारी महासंघ ने प्लैटिनम जुबली मनाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.