हरदोई, अप्रैल 18 -- कछौना। बीते जनवरी माह में महिला अधिवक्ता व उसके पति पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी पतसेनी देहात के प्रधान मोहम्मद मुख्तार व सगे भाई प्रधान पति मोहम्मद नसीम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। सबंन्धित न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है। सरेराह हुए जानलेवा हमले का वीडियो वायरल होने के बाद महिला अधिवक्ता की तहरीर पर दर्जन भर नामजद व पांच दर्जन अज्ञात लोंगो के विरुद्ध संगीन धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। कस्बे के गौसगंज रोड निवासी महिला अधिवक्ता फिरदौस जहाँ ने पति सलीम समेत अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट स्थानीय कोतवाली पर दर्ज करायी थी। इस मामले में पतसेनी के प्रधान मुख्तार व कछौना देहात के प्रधान पति नसीम व बेटे आमिर, भाई शरीफ कोटेदार, तथा भतीजे जमाल, इकबाल, इरफान समेत दर्जन भर नामजद व कई अज्ञात लोगो को आरोपी बनाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.