जहानाबाद, अगस्त 19 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता प्रखंड कार्यालय परिसर मे प्रधानमंत्री हर घर सूर्य योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। लोगों को सौर ऊर्जा के बारे में बताया गया। आज के समय में पर्यावरण प्रदूषण को बचाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग आवश्यक है। इसके उपयोग में किसी तरह का खर्च भी नहीं होता है। वर्तमान समय में जब डीजल पेट्रोल आदि ईंधन की कीमत बढ़ रही है इस परिस्थिति में लोगों को यह योजना काफी राहत देगी। एक तरह से यह योजना ऊर्जा के क्षेत्र में हम लोगों को आत्मनिर्भर बना रही है। घर के खाली जगह पर छत पर सौर पैनल लगवाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सोलर मेले में 220 आवेदन, 10 को मिली मंजूरी जरूरत के बाद बचा हुआ ऊर्जा वापस विद्युत ग्रिड में चला जाएगा। इसके लिए सरकार सब्सिडी दे रही है। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिसमे...