गोपालगंज, जून 10 -- थावे। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां थावे भवानी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सदर विधायक सुभाष सिंह ने मां थावे भवानी के पावन दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करीब एक घंटे तक हवन-पूजन में भाग लिया तथा देशवासियों के सुख, शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन हवन-पूजन के उपरांत उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन क...