मैनपुरी, मई 26 -- क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में सत्ता की धमक और राजनीतिक रसूख के बल पर एक ग्रामीण के साथ बेरहमी से मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर मामला सामने आया है। वर्तमान ग्राम प्रधान और उनके बेटे पर एक बुजुर्ग ग्रामीण को लात-घूंसों और डंडों से पीटकर लहूलुहान करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना किशनी में दी गई तहरीर के अनुसार, नगला महोली (मौजा कुतुबपुर) निवासी पीड़ित राधेश्याम दुबे ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5:30 बजे वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार और उनके पुत्र सिंटू ने उन्हें बुलाया। यह भी पढ़ें- प्रधान प्रतिनिधि व बेटे ने बुजुर्ग को पीटकर किया गंभीर बातचीत के दौरान प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि गांव का कोई व्यक्ति उनके पास नहीं आता, जबकि राधेश्याम के पास सभी लोग आते हैं। इस ...